PURNIA NEWS : धमदाहा-मीरगंज में जलजमाव से राहत के लिए मंत्री लेशी सिंह सक्रिय, सौंपा अनुरोध पत्र

PURNIA NEWS : धमदाहा और मीरगंज नगर पंचायतों में जलजमाव की लगातार बनी हुई समस्या के स्थायी समाधान के लिए बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने आज नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश मिश्रा से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अनुरोध पत्र सौंपा। मंत्री मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेशी सिंह ने कहा कि दोनों नगर पंचायतों की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है और वे इसके स्थायी समाधान को लेकर गंभीर हैं।\

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आम जनता को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे धमदाहा और मीरगंज के समग्र और समावेशी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon