PURNIA NEWS : मंत्री लेशी सिंह ने अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

PURNIA NEWS : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री लेशी सिंह अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं का भी जायजा लिया। मंत्री लेशी सिंह ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य के अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु सतत रूप से कार्यरत है। वर्तमान में धमदाहा रेफरल अस्पताल में कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और आवश्यकतानुसार नई सेवाओं को भी शीघ्र जोड़ा जा रहा है ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए अन्यत्र न जाना पड़े।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाई गई कुछ कमियों को लेकर मंत्री लेशी सिंह ने जिला पदाधिकारी पूर्णिया से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए निदेशित भी की। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। एक सशक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए हमारा प्रयास सतत जारी है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon