PURNIA NEWS : धमदाहा में सड़कों के कार्यारंभ पर बोलीं मंत्री लेशी सिंह – “जनता का भरोसा मेरी सबसे पवित्र जिम्मेदारी”

PURNIA NEWS : बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने शनिवार को धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “धमदाहा विधानसभा की जनता मेरे लिए परिवार की तरह है और इस परिवार के विकास के लिए मैं हमेशा समर्पित रही हूं।” मंत्री ने बजरंगवली स्थान से बनियापट्टी मध्य विद्यालय महलदार टोला और काझा कोठी से काझा बनियापट्टी तक जानेवाली सड़कों के कार्यारंभ के साथ ही मिडिल स्कूल गणेशपुर से पासवान टोला और विद्या बिहार से हरदिया जानेवाली सड़कों का शिलान्यास भी किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जबसे आप सबों ने मुझे अपना सेवक चुना है, मैंने संकल्प लिया कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सड़कों के माध्यम से अब हर टोला, हर गली मुख्य धारा से जुड़ रहा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जहां पुल, अस्पताल और मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, वहाँ प्राथमिकता के साथ कार्य प्रारंभ करवाए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री लेशी सिंह ने बनभाग लिवरी से बधिया टोला जानेवाली सड़क का भी शिलान्यास किया और जनता से कहा, “जनता से किया गया हर वादा निभाना मेरी प्राथमिकता है। आने वाला समय धमदाहा के लिए विकास का स्वर्णिम अध्याय होगा। यहाँ का हर गाँव, हर बेटी, हर किसान मेरी आवाज़ है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से मिला स्नेह, भरोसा और समर्थन ही उनकी ऊर्जा का स्रोत है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा की प्रेरणा देता है। इस मौके पर मंच पर कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेता मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला, मुखिया राजेश कुमार साह, संतोष मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श उर्फ गोलू, सरपंच श्रीधर महलदार, वैद्यनाथ साह, उमेश यादव, राजेन्द्र पासवान, अरविंद साह, रवि झा, कमालुद्दीन, प्रकाश शर्मा सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग शामिल रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon