PURNIA NEWS विमल किशोर : कनकई नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्र का पदाधिकारी के साथ विधायक ने किया निरीक्षण। इस दौरान उपस्थित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एसडीओ एवं जेई को कनकई नदी से प्रभावित ज्ञानडोव पंचायत के सीमलवारी, नगराटोला, ज्ञानडोव, रंगरैया लाल टोली, भाग ताहिर आदि कटाव प्रभावित गांव का निरीक्षण कराया ।इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी को विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि कनकई नदी के किनारे ज्ञानडोव पंचायत के वार्ड नंबर तीन में खड़ा हूं यहां सीमलवाड़ी नगराटोला है जहां पर 40 परिवार का पक्का मकान था। उनके अवशेष सभी दिखाई पड़ रहे हैं। यहां लगभग 200 की आबादी बसी हुई थी। कनकई की धारा यहां बदल गई है।इस पर विभाग के लोग करोड़ों रुपया उठाकर खा चुका है ।आज यह स्थिति है कि दो तिहाई पानी दास नदी में मिल जाती है। दास नदी छोटी नदी है, जिसमें कनकई नदी मिल जाएगी तो सीमलवारी नगराटोला पैठान टोला ज्ञानडोव बागवाना सूरजापुर, रंगरैया लालटोली ,भगताहिर, गछगरैया तक पूरी नदी कनकई नदी में बदल कर चली जाएगी ।नतीजा यह होगा कि तीन पंचायत की 30 से 40हजार के आबादी प्रभावित हो जाएगी ।आगे जो पुल देख रहे हैं वह दास नदी के लिए बना हुआ है ।कनकई नदी के लिए नहीं है वह टूट जाएगा ।
आगे स्कूल मदरसे एवं सरकारी संस्थान हैं ।जो तबाह हो जाएंगे ।इस बार भी इस योजना का काम नहीं किया ।कई बार मैं बार-बार लिख कर दे चुका हूं, बार-बार मैं कह रहा हूं की अभी आप अगर परकोपाइन देकर या जिस तरह हो इमरजेंसी कर कटावनिरोधक कार्य कीजिए ।अगर यह नदी डायवर्ट होकर दास नदी में मिल जाएगी तो यह 50हजार की आबादी प्रभावित होगी। सरकारी मकान तबाह होगी ,पुल तबाह होगी इसका जिम्मेदार विभाग होगा ।यही नहीं जो खाड़ी पुल बन रहा है। करोड़ों की लागत से वह सुखा में पड़ जाएगा। नतीजा यह होगा की यह पूरी आबादी बर्बाद होकर रह जाएगी ।आज मैं अंतिम अल्टीमेटम के तौर पर कहता हूं कि यह लोग एक सप्ताह के अंदर काम करें वरना जनता संघर्ष करेगी और जो लड़ाई लड़नी होगी लड़ेंगे। इलेक्शन के दौरान एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनूप विजय एसडीओ पूजा कुमारी एवं जेई एम एन रहमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



