PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के कोयली सिमडा पूरब पंचाय के पूर्व मुखिया सह वत्र्तमान मुखिया सुलोचना देवी के पति विवेकानंद सिंह के सडक दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने की खबर पाकर, विधायक शंकर सिंह उनके घर कोशकीपुर पहुंचे तथा उनका हालचाल लिया तथा भगवान से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की । यह बता दें कि पूर्व मुखिया विवेकानंद सिंह सडक दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वे जब अस्पताल से घर वापस आए, तब उन्हें देखने विधायक शंकर सिंह उनके घर पहुंचे तथा उनका हालचाल लिया । उन्होंने पूर्व मुखिया को भरोसा दिलाया कि उनसे जो भी बन पडेगा, उनकी मदद करेंगे । उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की । इस अवसर पर अनेक समर्थक उपस्थित थे ।
PURNIA NEWS : घायल पूर्व मुखिया का हालचाल लेने पहुंचे विधायक शंकर सिंह

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


