PURNIA NEWS : गर्मी और मानसून की चुनौती से निपटने को लेकर विधायक विजय खेमका हुए सक्रिय

PURNIA NEWS : पूर्णिया में लगातार बढ़ रही गर्मी और आगामी मानसून की संभावित चुनौतियों को देखते हुए विधायक विजय खेमका ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शहर की मौजूदा समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। उन्होंने फोन पर भी नगर आयुक्त से बातचीत कर प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल पियाऊ, वाटर एटीएम और बंद पड़े सुलभ एवं डीलक्स शौचालयों को 36 घंटे के भीतर दुरुस्त कर उपयोग में लाने का निर्देश दिया। विधायक ने सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा एनजीओ के माध्यम से कराई जा रही सफाई में पारदर्शिता की कमी है और कार्य संतोषजनक नहीं है, जबकि इसके लिए भुगतान की राशि अपेक्षाकृत अधिक है।

उन्होंने सहरसा मॉडल जैसे किसी प्रभावी सफाई मॉडल को अपनाने का सुझाव दिया। मानसून से पूर्व नालों की सफाई, कनेक्टिविटी सुधार और जलनिकासी के लिए हियुम पाइप से वैकल्पिक व्यवस्था की बात करते हुए उन्होंने शहर के 125 छोटे-बड़े नालों की तलहटी तक सफाई पर जोर दिया। साथ ही प्रमुख स्थानों पर चलंत शौचालय और पिंक टॉयलेट की व्यवस्था प्रतिदिन सुनिश्चित करने की अपील की। विधायक ने अधूरी पड़ी सड़कों, नालों और अन्य निर्माण योजनाओं को शीघ्र शुरू करने की मांग भी की, जिससे शहर में आवागमन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon