PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, पूर्णिया में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एग्रो मॉडल पार्क की स्थापना का रखा प्रस्ताव

PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने मंगलवार को पटना स्थित अपने निवास पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया के खुश्कीबाग स्थित 40 हेक्टेयर कृषि फार्म में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने और गुलाबबाग मेला ग्राउंड में कृषि विभाग की खाली जमीन पर एग्रो मॉडल पार्क विकसित करने का अनुरोध किया। विधायक खेमका ने बताया कि इस पार्क में क्रॉप एरिया, फूड एरिया, प्लांट एरिया, कैफेटेरिया, विरासत गलियारा, डिजिटल मिनी ऑडिटोरियम, बच्चों के लिए प्लेग्राउंड और ग्रीन एरिया जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे कृषि विकास के साथ-साथ ग्रुप टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने सीमांचल को मक्का, मखाना, धान, पाइनएप्पल, तरबूज, हरी मिर्च और मछली का प्रमुख उत्पादन क्षेत्र बताते हुए कहा कि यहां ड्रैगन फ्रूट, बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न और रंगीन सब्जियों की खेती भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एग्रो मॉडल पार्क की स्थापना से किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, विपणन सुविधा और वैश्विक बाजार से जुड़ाव का लाभ मिलेगा। नालंदा और बेतिया के बाद पूर्णिया में इस तरह की सुविधा की मांग करते हुए उन्होंने इसे डबल इंजन की सरकार द्वारा सीमांत किसानों के लिए एक मील का पत्थर बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon