PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में दशहरा पर्व के अवसर पर विधायक विजय खेमका ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों और पंडालों में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भक्तों से मुलाकात कर उनकी सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की और विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं।
विधायक ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, जिसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि माँ दुर्गा की कृपा से पूर्णिया सहित पूरा बिहार रामराज्य की ओर अग्रसर है। खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में प्रदेश और देश खुशहाली और विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कोरठबाड़ी शीतला मंदिर में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में पूजा समिति और बाल कलाकारों को सम्मानित भी किया।



