PURNIA NEWS : समाजसेवी के निधन से क्षेत्र में शोक

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत के डुमरी गांव निवासी सह पूर्व मुखिया के ससुर सह समाजसेवी मोहन प्रसाद सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर पैदा हो गई है । वे 82 वर्ष के थे । उनके निधन की खबर पाकर, उनके दर्शन के लिए सैकडो शुभचिंतकों की भीड जमा हो गई । सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलमाला चढाकर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर, अंतिम विदाई दी । उनका अंतिम संस्कार गंगा किनारे किया गया । वे अपने पीछे दो पुत्र कामख्या प्रसाद सिंह, संजय कुमार समदर्शी एवं दो पुत्री मीरा देवी, निर्मला देवी का भरापूरा परिवार छोड गये हैं । मौके पर पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, मुखिया चंचल कुमारी, सरपंच शिवकुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य जीवछ पासवान, विनोद यादव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मोहन बाबू के निधन से उनके सिर से एक अभिभावक का साया छिन गया है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon