PURNIA NEWS : गौरीपुर परसा में अमानवीय हत्या पर भड़के सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

PURNIA NEWS : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड के गौरीपुर परसा वार्ड संख्या-03 में ठेकेदार द्वारा पंचन मंडल को जबरन एसिड पिलाकर हत्या किए जाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मृतक के बड़े भाई संजीव मंडल से मिलने पहुंचे सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस वीभत्स कृत्य को मानवता के खिलाफ बताया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और स्थानीय थाना प्रभारी से बात कर दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे अपराधियों का न सिर्फ कानून के तहत सख्ती से दमन होना चाहिए, बल्कि समाज से भी उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।

सांसद ने पीड़ित परिवार को ₹10,000 की सहायता राशि दी और न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भी दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कोशल यादव, सुनील राय, मो. सोएब, मुखिया रंजन यादव, लवकुश यादव, राहुल यादव और लड्डू यादव भी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon