PURNIA NEWS : रूपौली में सांसद पप्पू यादव ने किया चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, बाबा साहब स्मारक का भी किया ऐलान

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रूपौली में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भारत रत्न, किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा का फीता काटकर अनावरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, किसान, युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे न केवल किसानों के सच्चे हितैषी थे, बल्कि उन्होंने भारत की राजनीति को गांव, खेत और खलिहान से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनकी नीतियां आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सांसद पप्पू यादव ने रूपौली की जनता को एक और महत्वपूर्ण सौगात देने की घोषणा करते हुए कहा कि समाज सुधारक और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर “बाबा साहब” का भव्य स्मारक अगले 6 महीनों में इस क्षेत्र को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का स्मारक नई पीढ़ी को सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। पप्पू यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और बाबा साहब दोनों ही ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनके विचारों ने भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनका संकल्प एक समावेशी, सशक्त और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण का है, जिसमें हर गरीब, किसान, मजदूर और वंचित को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार हो।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon