PURNIA NEWS : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी नें चोरी हुई मंगलसूत्र के बरामद पर पूर्णिया पुलिस का आभार व्यक्त किया।

PURNIA NEWS : एक निंदनीय घटना जो एक दूसरे पर अटूट विश्वास का गला घोट देती है। ये घटना भोजपुर जिले की रहने वाली गुंजा कुमारी की है। जो वर्तमान में पूर्णिया कॉलेज के समीप अपने पति के साथ रेंट पर रह रही थी पति अजय कुमार मोबाईल कंपनी में कार्यरत थे। गुंजा कुमारी अपने पति अजय कुमार के साथ कॉलेज चौक पूर्णिया सुखनगर में रहती थी। और पूनम कुमारी पूर्णिया रंगभूमि मैदान की रहने वाली दाई के रूप में कुछ वर्षो से गूंजा कुमारी के यहां काम करती थी। लेकिन उन्होंने अपने लालच भरी निगाहों को अपने बस में ना कर सकीं और अपने मालकिन गुंजा कुमारी के सोने का मंगलसूत्र को चुरा लिया और पूछने पर इंकार कर दिया।

हाल ही में सोने का मंगलसूत्र पहन कर पूनम ने अपना एक फोटो सोशलसाइट पर साझा किया। और उस फोटो को देखने पर गले में पहनी सोने के मंगलसूत्र को गुंजा कुमारी ने पहचान ली और संपर्क के माध्यम से बात कर दाई पूनम से कहा ये मंगलसूत्र मेरा है मुझे वापस दो तो दाई पूनम ने इंकार किया और कहा कि ये मेरा है। इंकार करने पर इनकी सूचना विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को मिला।और राष्ट्रीय अध्यक्ष नें तुरंत संपर्क के माध्यम से के हाट थाना प्रभारी उदय कुमार जी से बात किया और कार्रवाई करने की अपील किया। के हाट थाना प्रभारी नें आवेदन पर निष्पक्ष जांच कर दाई पूनम के ऊपर लगे आरोप सत्य साबित हुई । साथ ही उनसे मंगलसूत्र बरामद किया गया और गिरफ्तार करके न्याय हिरासत में भेज दिया गया। के हाट थाना प्रभारी उदय कुमार महोदय के द्वारा इस कार्य पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी नें आभार व्यक्त किये।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon