PURNIA NEWS : अब ड्रोन से होगी खेती की उड़ान – किसान होंगे सुपरहीरो, कम समय में ज्यादा फायदा

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी  कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में किया गया, जिसमें किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। खासतौर पर, मानव रहित हवाई ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक और तरल उर्वरक छिड़काव योजना की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत किसान 10 एकड़ तक के लिए आवेदन कर सकते हैं, और 50% शुल्क में छिड़काव सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

अब तक 43 किसानों ने 1226 एकड़ में इस तकनीकी छिड़काव का लाभ लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि नई तकनीकों का समावेश कृषि में जरूरी है और कृषि ड्रोन इसके प्रभावी उदाहरण हैं। उन्होंने कृषि ड्रोन चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए और इस तकनीक के बारे में किसानों में जागरूकता फैलाने की भी बात की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon