PURNIA NEWS : शिव महावीर कप भवानीपुर का छठा दिन एक क्वार्टर फाइनल मैच एक सेमीफाइनल मैच खेला गया

PURNIA NEWS आनंद यादुका :  शिव महावीर कप भवानीपुर का छठा दिन मैच का आयोजन मुख्य रूप से कुमार गौरव एवं दिवाकर सिंह सूरज के अथक प्रयास से क्षेत्र के लोगों के आर्थिक सहयोग से आयोजित की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ था l जबकि 4 साल पूर्व प्रत्येक वर्ष क्रिकेट मैच का आयोजन भवानीपुर के क्रिकेट टीम के खिलाड़ी द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जाती थी l  सोमवार को पीपडा लतीफ एवं अमन 11 फारबिसगंज के बीच सुबह खेला जाना था क्योंकि प्रत्येक दिन दो सत्र में चार टीमें खेल में हिस्सा लेते हैं. सोमवार को प्रथम सत्र में पीपरा लतीफ की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी जिसके कारण अमन 11 फारबिसगंज को वाक ओवर के द्वारा सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश की अनुमति दे दी गई l दूसरे सत्र में स्टार 11 पूर्णिया एवं अमन 11 फारबिसगंज के बीच मेच खेला गया l स्टार 11 पूर्णिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया l टॉस जीतकर पहले खेलना उनका गलत साबित हुआ . पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 51 रन बनाया l

उनका यह प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. जबकि इसके पहले लीग मैच में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था l क्रिकेट अनिशचिताओं का खेल है l इसमें कुछ भी कहना संभव नहीं है l स्टार 11 पूर्णिया के जवाब में अमन 11 फारबिसगंज में 5 ओवर में दो विकेट होकर जीत हासिल कर लिया l इस तरह से एकतरफा मेच से मैच देखने आए ग्रामीणों में काफी निराशा हाथ लगी l  अमन 11 फारबिसगंज के कप्तान अस्फाक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रभात खबर के संवाददाता इन्देश्वरी यादव के हाथों ट्रॉफी के साथ-साथ 1100 रुपया नगद राशि दी गई l ऑनलाइन स्कोर सुजीत कुमार कॉमेंटेटर अजीत कुमार मधेपुरा राजन आनंद एवं अरुण राय मैच लाइव प्रसारण सुशांत ब्लास्टर कर रहे है l मैच देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और चर्चा करते हैं कि इस तरह का प्रसारण इसके पूर्व कभी नहीं हुआ था घर बैठे लोग मोबाइल एवं टीवी द्वारा मैच का आनंद ले सकते हैं उन्होंने इसके आयोजन को धन्यवाद दिया l

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon