PURNIA NEWS: छह किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक हुआ फरार

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS टीकापट्टी पुलिस ने डुमरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारकर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं दूसरे की तालाश जारी है। इस संबंध में एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि टीकापट्टी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी गांव में गांजा की दो खेप तस्करों द्वारा लाया गया है, जिसे दो घरों में छिपाकर रखा गया है। जिसमें एक तस्कर नंदकिशोर सिंह एवं दूसरा सुरेश सिंह के घर पर गांजा रखा हुआ है।

तत्काल वरीय अधिकारी को सूचित किया गया, जहां से टीम गठित कर छापा मारने का आदेश दिया गया। मौके पर पुलिस ने पहले नंदकिषोर सिंह के यहां छापा मारी, वहां से चार किलो पांच सौ साठ ग्राम गांजा बरामद किया गया। फिर उसी के पडोसी सुरेश सिंह के यहां छापामारी हुई, उसके घर से भी एक किलो 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसमें कुल 6080 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

PURNIA NEWS

इस बीच मौके नंदकिशोर सिंह गिरफ्तार हो गया, जबकि सुरेश सिंह भागने में सफल हो गया। इधर सुरेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस छापामारी दल में बीडीओ अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई ददन कुमार, एएसआई संजय कुमार पंकज, सिपाही पंकज कुमार, राजीव कुमार, महिला सिपाही प्रेरणा कृष्ण, गृह रक्षक बबलु कुमार एवं चैकीदार अशोक पासवान शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon