PURNIA NEWS : ऑपरेशन प्रहार 2025 – पूर्णिया पुलिस ने खुश्कीबाग में नशा पीड़ितों के लिए लगाया चिकित्सीय शिविर

PURNIA NEWS : पूर्णिया पुलिस द्वारा नशा विरोधी जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2025” के तहत आज खुश्कीबाग क्षेत्र में नशा पीड़ितों के लिए एक विशेष चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नशा पीड़ित व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। साथ ही नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जागरूकता और सहायता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी ताकि पूर्णिया को एक नशामुक्त और सुरक्षित समाज के रूप में स्थापित किया जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon