PURNIA NEWS : पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारी गांव की रीढ़ हैं, इनके सम्मान और अधिकार के लिए मैं हमेशा साथ खड़ा हूं – विधायक शंकर सिंह

PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रूपौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय निर्दलीय विधायक श्री शंकर सिंह ने पंचायत सचिवों और राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इन कर्मियों की सभी मांगें न्यायोचित हैं और सरकार को इन पर अविलंब सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।विधायक शंकर सिंह ने अपने बयान में कहा पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारी गांव के विकास की असली धुरी हैं। इनकी मेहनत से ही योजनाएं जमीन पर उतरती हैं। जब वही कर्मी अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो सरकार को तुरंत संवाद करना चाहिए। मैं इनके संघर्ष में पूरी मजबूती से साथ हूं। जब तक समाधान नहीं होता, मैं भी चैन से नहीं बैठूंगा।विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में निम्नलिखित प्रमुख मांगों का उल्लेख किया है पंचायत सचिवों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए स्पष्ट नियमावली बनाई जाए, ग्रेड-पे 2000 से बढ़ाकर 2800 किया जाए, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति के लिए उम्र सीमा समाप्त की जाए, सेवा पुष्टि अभियान चलाकर पंचायत सचिवों की सेवा की स्थिरता सुनिश्चित की जाए, ₹2000 यात्रा/परिवहन भत्ता स्वीकृत किया जाए, पदोन्नति के लिए रिक्त पदों की पहचान की जाए,कार्यरत, सेवानिवृत्त एवं दिवंगत सचिवों को एसीपी एमएसीपीका लाभ तुरंत दिया जाए, ऑफिस समय के बाद अनावश्यक जांच और प्रताड़ना पर रोक लगाई जाए, सचिवों को ठेकेदारी कार्य से मुक्त किया जाए, ताकि वे अपने मूल कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। विधायक ने कहा यह सिर्फ कर्मियों की नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की भी लड़ाई है। मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि इन कर्मियों की पीड़ा को समझें और तुरंत वार्ता कर हड़ताल को समाप्त करवाएं। यह समर्थन पंचायत सचिवों और राजस्व कर्मचारियों के बीच नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करें!

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon