PURNIA NEWS: कणीक स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगी कवयित्री डाॅ स्वराक्षी स्वरा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS कवयित्री डाॅ स्वराक्षी स्वरा 4 मई को भागलपुर के गांधी विनोवा आश्रम में कणीक स्मृति सम्मान से सम्मानित की जाएंगी। इसका आयोजन अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन एवं अंगिका सभा फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। यह सम्मान अंग एवं हिंदी के महान साहित्यकार कनक लाल चैधरी कणीक की स्मृति में प्रदान किया जाता है। इस खबर मात्र से क्षेत्र में शुभचिंतकों द्वारा कवयित्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाने लगी हैं।

यह बता दें कि खगडिया की युवा एवं चर्चित साहित्यकार डाॅ स्वराक्षी स्वरा पिछले एक दशक से अंगिका एवं हिंदी साहित्य की दुनिया में स्थानीय खगडिया जिला स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर चूकी हैं। उनकी कई काव्य रचनाएं प्रकाशित हो चूकी हैं तथा वह किसी के परिचय का मोहताज नहीं रह गई हैं। काव्य रचनाओं के माध्यम से वह समाज को हमेशा ही जगाने का कार्य किया है। कुछ इसी को लेकर साहित्य के क्षेत्र में बढते दायरे को देखते हुए, उन्हें दर्जनों महान विभूतियों के नाम से सम्मानित किया जा चूका है।

PURNIA NEWS

इसी के तहत उन्हें अंग एवं हिंदी के महान साहित्यकार कनक लाल चैधरी कणीक की स्मृति में 4 मई को अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेषन एवं अंगिका सभा फाउंडशन के द्वारा आयोजित कणीक स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। मौके पर कवयित्री डाॅ स्वराक्षी स्वरा ने कहा कि सम्मान मिलने की खबर से काफी अभिभूत हैं। यह सम्मान उन महाविभूतियों, गुरूजनों, क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद का प्रतिफल है, इसके लिए वह हमेशा उनका ऋणी रहेंगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon