PURNIA NEWS : 50 लीटर देशी एवं 180 एमएल के साथ पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : थाना पुलिस ने बुधवार की रात क्षेत्र में नशा के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए, 50 लीटर दशी एवं 180 एमएल विदेशी शराब बरामद किये गए । साथही कारोबारी सहित पांच को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बीती रात नशा के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया । इसमें मैंनमा, झलारी एवं चपहरी गांव में छापामारी करने के दौरान पचास लीटर देशी शराब एवं 180 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया है ।

इसमें लिप्त पांच कारोबारी झलारी गांव से श्याम ऋषि पिता शनिचन ऋषि, कुंदन ऋषि पिता कैलाश ऋषि, मधेपुरा जिला के सैतपुर मुसहरी गांव का दीपक कुमार पिता शंभू ऋषि, चपहरी गांव से अविनाश कुमार पिता रमण कुमार भगत, मैनमा गांव से राजेश कुमार पिता मुंशी उरांव को पुलिस ने गिरफतार कर, न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । इनसभी के विरूद्ध कांड संख्या 45/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है । इस छापामारी में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एसआई गोविंद तियू, एसआई अखिलश कुमार पासवान, एएसआई कांतेश्वर नाथ पांडे, एएसआई उपेंद्र पाल, एएसआई उपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसबल के महिला एवं पुरूष जवान शामिल थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon