PURNIA NEWS: दो वर्षो से फरार आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS भवानीपुर पुलिस ने दो बर्षो से फरार आरोपी के घर शनिवार को कुर्की जप्ती की कार्रवाई किया है। भवानीपुर पुलिस ने श्रीपुर गांव निवासी राजेन्द्र मंडल के पुत्र प्रकाश मंडल के घर कुर्की जप्ती करते हुए उसके घर का सामान थाना लाने का काम किया है। भवानीपुर थाना कांड संख्यां 255/23 के आरोपी प्रकाश मंडल ने अपने साथियों के साथ श्रीपुर गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उसे मरा हुआ समझकर खेत मे फेक दिया था।

भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इस कांड के आरोपियों के घर इश्तेहार भी चिपकाया गया था। जिसके बाद एक आरोपी चंदन मंडल इश्तेहार चिपकाने के बाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया था और प्रकाश मंडल अभीतक फरार बना हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार प्रकाश मंडल के घर शनिवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में कुर्की जप्ती की कार्रवाई किया गया। भवानीपुर पुलिस के इस कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपियों एवं उसके परिजनों में भय बना हुआ है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon