PURNIA NEWS : विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी – कसबा के चार मतदान केंद्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

PURNIA NEWS :आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला पदाधिकारी पूर्णिया, अंशुल कुमार, ने मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों को केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में 19 जून 2025 को प्रखंड विकास पदाधिकारी कसबा एवं थानाध्यक्ष कसबा ने संयुक्त रूप से कसबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 217, 218, 219 एवं 220 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, रैम्प, छाया, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाताओं को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधा-सम्पन्न वातावरण में मतदान का अवसर प्रदान किया जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon