PURNIA NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई 2025 को तैयारी आरंभ

PURNIA NEWS विधि संवाददाता : इस वर्ष के दूसरे देशव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत का 10 मई 2025 को आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी किया जाएगा। इस हेतु न्यायालय में लंबित सुलहनीय / शमनीय प्रकृति के मामालों के अधिकाधिक निष्पादन हेतु 09 अप्रैल 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया कन्हैयाजी चौधरी के निर्देशानुसार प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया प्रमोद रंजन की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की गयी।

बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती राधा कुमारी, अवर न्यायाधीश-तृतीय सुनील कुमार, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती श्वेता शारदा, सदर मुंसिफ प्रभात रंजन तथा न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल प्रकाश, सुश्री पल्लवी, सुश्री स्निग्धा, अमित कुमार एवं सुश्री सुवर्णा नारायण उपस्थित हुए। जिसमें प्रभारी सचिव द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी अपने-अपने न्यायालय से अधिकाधिक मामलों को चिन्हित करें। चिन्हित मामलों में उभय पक्षकारों/पीड़ितों को नोटिस भेजने एवं वाद के पक्षकार के बीच प्री-लोक अदालत बैठक /प्री-सिटिंग करने करने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon