PURNIA NEWS : जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व संभावित बाढ़ आपदा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी लगातार संवेदनशील और अति संवेदनशील तटबंधों, बांधों तथा संपर्क मार्गों का स्थल निरीक्षण कर रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को राजस्व प्रभारी सह वरीय उपसमाहर्ता सुश्री सिलिमा कुमारी द्वारा सौरा नदी घाट एवं उससे जुड़े संपर्क पथ का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



