PURNIA NEWS : पर्यावरणीय संतुलन को प्राथमिकता — NH-107 पर वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया में जिलाधिकारी अंशुल कुमार  की अध्यक्षता में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य फोकस खगड़िया-सहरसा-पूर्णिया जिले के अंतर्गत NH-107 (महेशखूट-पूर्णिया पथ) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के पश्चात वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण कार्यों की प्रगति पर रहा। जिलाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया को निर्देशित किया कि वे NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण से संबंधित कार्यों को त्वरित गति से पूरा कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए वृक्षों की भरपाई के लिए स्थायी एवं योजनाबद्ध वृक्षारोपण आवश्यक है, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जवाबदेही भी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon