PURNIA NEWS: प्लास्टिक मुक्त नगर पंचायत बनाने को लेकर जन जागरूकता

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पंचायत भवानीपुर को प्लास्टिक मुक्त नगर पंचायत बनाने को लेकर जन-जागरूकता अभियान बाजार में चलाया गया। नगर पंचायत भवानीपुर के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्रशांत वर्धन के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरूकता अभियान के तहत बाजार के दुकानदारों को पॉलीथिन के प्रयोग नहीं करने और ग्राहकों से इस संबंध में बताने की बात कही गयी।

साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग का उपयोग करने वाले दुकानदारों के प्रतिष्ठान से पॉलीथिन जप्त भी किया गया। स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी ने दुकानदारों से आग्रह करते हुए कहा कि पॉलीथिन की वजह से लोग कई प्रकार की बीमारी से ग्रसित होते जा रहे हैं। पॉलीथिन के प्रयोग से बचने के लिए सर्वप्रथम दुकानदारों को ही आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जायेगा। अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि कुछ दिनों तक जागरूकता अभियान के द्वारा दुकानदारों एवं ग्राहकों को जागरूक किया जाएगा और जरूरी पड़ी तो पॉलीथिन के उपयोग करनेवालों के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी किया जायेगा। इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत कार्यालय के सुजीत कुमार, नीतीश कुमार, इंदु भूषण एवं भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक इकबाल खान सदलबल के साथ मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon