PURNIA NEWS : श्री राम सेवा संघ का धार्मिक उल्लास…. स्थापना दिवस से भव्य शोभायात्रा तक

PURNIA NEWS : श्री राम सेवा संघ परिवार पूर्णिया ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत घोषणा की है। इन कार्यक्रमों में भक्तों और सनातनी बंधुओं को शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया है। सबसे पहले, 23 मार्च 2025 को संध्या 6 बजे ‘श्री राम सेवा संघ स्थापना दिवस’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संघ के कर्म योद्धाओं और सहयोगियों को उनके समर्पण और कार्यों के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्या विहार ऑडिटोरियम, पूर्णिया में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, 30 मार्च 2025 को संध्या 5 बजे ‘हिन्दू नववर्ष’ का पर्व श्री रूद्र मारूती मंदिर, भगवा पथ, पूर्णिया में मनाया जाएगा।

इसी क्रम में, 1 अप्रैल 2025 को संध्या 5 बजे ‘सरहुल बाहा पूजन एवं बड़ा मंगलवार’ का आयोजन श्रीराम जानकी महावीर मंदिर, आर एन साह चौक, पूर्णिया में होगा। 6 अप्रैल 2025 को दोपहर 1 बजे ‘रामनवमी शेभायात्रा’ (चार पहिया वाहन यात्रा) गोकुल ठाकुरबाड़ी, ततमा टोली, पूर्णिया से प्रारंभ होगी, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी। और अंत में, 7 अप्रैल 2025 को भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनेगा। इन सभी कार्यक्रमों में समस्त सनातनी बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon