PURNIA NEWS : डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की समीक्षा बैठक — जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया के महानंदा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार  की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही किया जाए ताकि लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो आवेदन अभी भी लंबित हैं, उनका निपटारा नियमानुसार एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत किया जाना अनिवार्य है। इस दिशा में तेजी लाकर पात्र लाभुकों को उनका अधिकार समय पर दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में मौजूद अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सख्त हिदायत दी गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon