PURNIA NEWS : छात्र जदयू पूर्णिया की बैसा प्रखंड के रौटा गांव में समीक्षात्मक बैठक, संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त करने का संकल्प
PURNIA NEWS : छात्र जनता दल यूनाइटेड पूर्णिया द्वारा बैसा प्रखंड के रौटा गांव में एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता छात्र जदयू बैसा प्रखंड अध्यक्ष जसीम अंसारी ने की और मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता किशन भारद्वाज ने किया। बैठक में छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा, जिला कोषाध्यक्ष सम्राट सिंह, धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष उदित सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष अंकित झा ने कहा कि बिहार में जो भी विकास दिखाई देता है, वह केवल नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
वहीं उपाध्यक्ष किशन भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नीतीश जी के कार्यों को जनता तक ले जाएं और संगठन को मजबूत बनाएं। जसीम अंसारी ने 2025 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कोषाध्यक्ष सम्राट सिंह ने छात्रों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, जबकि उदित सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम केवल भ्रम फैलाना रह गया है, लेकिन जनता सच जानती है। बैठक में सुनील दास, यमुना झा, सोनू कुमार, मुंतशिर आलम, विशाल कुमार, लाखों देवी, अनीता देवी, शिवम कुमार, शुभम कुमार, सुजीत कुमार, सूरज कुमार, बिकास सहा, राजा दास, बिट्टू कुमार, लता दास, रोशन पासवान, आदित्य पासवान, कुणाल भारद्वाज, बाबर आलम, रहीम अंसारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।