PURNIA NEWS : लोकजनशक्ति पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न

PURNIA NEWS : आज लोकजनशक्ति पार्टी  के महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक रेलवे स्टेशन के निकट धर्मशाला भवन में लोजपा (रा.) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कंचन देवी पासवान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पूर्णिया जिले के महिला प्रकोष्ठ के दर्जनों पदाधिकारियों ने भाग लेकर पार्टी के संगठन और कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विगत दिनों जिला स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की जोरदार भागीदारी के लिए प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही, हर प्रखंड के सभी बूथों पर दो-दो महिला कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष कंचन देवी पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं को “बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट” के विजन को समझाया और इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सभी कार्यकर्ताओं को सौंपा।

बैठक में उपस्थित नगर उपाध्यक्ष निकिता दास ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे आने की जरूरत है। “महिला सशक्तिकरण” के लिए यह आवश्यक है कि जिस तरह से महिलाएं घर के चूल्हे-चौके के साथ अन्य क्षेत्रों में जॉब या व्यापार आदि कर के अपनी क्षमता को दुनिया के सामने रख रही हैं, उसी प्रकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह भी बहुत आवश्यक है कि वे अपने हक की आवाज के लिए और अपने ऊपर समाज में होते अत्याचारों से लड़ने के लिए राजनीति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग लोजपा (रा.) से जुड़कर देश, राज्य व समाज की सेवा करें। इस बैठक में महिला जिलाध्यक्ष कंचन देवी पासवान, नगर उपाध्यक्ष निकिता दास, वंदना देवी, अंशु देवी, निभा देवी, मधु देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon