PURNIA NEWS: बायसी में गिरा ‘इनामी बादशाह’, राजा अहमद के काले कारनामे उजागर

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णियाँ जिले के बायसी थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 13 मार्च 2025 को बायसी थाना और बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी राजा अहमद उर्फ रिजवी को गिरफ्तार किया। राजा अहमद पर बायसी थाना कांड संख्या 33/23 (18 जनवरी 2023) में धारा-395 के तहत गंभीर अपराध दर्ज था। इसके अतिरिक्त, वह 19 मई 2023 को बायसी थाना क्षेत्र के मझुआ निवासी नेवालाल राय की हत्या में भी शामिल था।

राजा अहमद का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें कई अन्य गंभीर मामले शामिल हैं, जैसे हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामले। गिरफ्तारी के दौरान बायसी थाना, एसटीएफ और सशस्त्र बलों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon