PURNIA NEWS : राजद नेताओं ने महादलित बस्ती के बच्चों के बीच बांटा पाठन सामग्री

PURNIA NEWS : भवानीपुर नगर पंचायत के महादलित बस्ती के गरीब बच्चों के बीच राजद नेताओं ने पठन-पाठन सामग्री वितरण करने का काम किया । भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ० दीपक कुमार सुमन, राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ० जमशेद आलम के नेतृत्व में नगर पंचायत के अलग-अलग महादलित बस्तियों के बच्चों को पाठन सामग्री बांटने का काम किया गया । इस मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ० सुमन ने कहा कि हमारे नेता आदरणीय लालू यादव हमेशा समाज के अंतिम छोड़ के लोगों तक शिक्षा पहुचाने का काम किया है ।

उन्होंने कहा कि हमलोग उनके कार्यों को लक्ष्य तक पहुचाने का काम करेंगे । इस दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ० जमशेद आलम ने कहा कि गरीबों को शिक्षा कैसे मिले इसके लिए हमारे नेता आदरणीय लालू प्रसाद हमेशा प्रयासरत रहते थे । उनके सपनों को साकार करना राजद परिवार के सभी सदस्यों का परम कर्तव्य है । जिसे हमलोग कर रहे हैं । मौके पर राजद नेता राजेश यादव, पवन कुमार पासवान सहित कई अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे ।

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon