PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: राजद के द्वारा सामाजिक न्याय की अवधारणा को लेकर बुधवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया । इसका आयोजन मुख्यालय स्थित सभागार में किया गया । इस परिचर्चा का संचालन भवानीपुर के राजद प्रखंड अध्यक्ष डाॅ जमशेद आलम एवं रूपौली प्रखंड के राजद अध्यक्ष अशोक मंडल ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद सदस्य मो कारी सोहेब मौजूद थे । मुख्य अतिथि ने सामाजिक न्याय की अवधारणा एवं आनेवाले चुनाव को लेकर कार्यकत्र्ताओं के बीच विस्तार से चर्चा की । पूर्व विधायक यदुवंश कुमार ने राजद के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में सामाजिक न्याय के तहत पिछडों को मिले अधिकारों की चर्चा की । पूर्व मंत्री सह पूर्व स्थानीय विधायक बीमा भारती ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्यकत्र्ताओं के बीच आहवान करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार बनने के बाद माई-बहिन योजना के तहत 2500 रूपये दिये जाएंगे । इसके अलावा हर महीने 200 युनिट बिजली फ्री, सामाजिक सुरक्षा की पेंशन राषि 1500 रूपये देने, बेरोजगारांे को रोजगार देने की बात कही । राजद के वरिश्ठ नेता सह प्रदेश महासचिव आमोद मंडल ने भी राजद की सरकार बनाने के लिए तन-मन-धन से कार्यकत्र्ताओं को लगे रहने की अपील की । इनके अलवा प्रदेष सचिव कैलाश कुशवाहा, प्रधान महासचिव मो अजहर उदीन, जिला सचिव मो हारूण रसीद, रामकृष्ण मंडल, श्रीनिवास सिंह यादव, बबलु राम, मधु कुमारी, जागेश्वर मंडल, आदि ने सभी कार्यकत्र्ताओं से अपील की कि वे प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर, वार्ड स्तर पर सुबह 6 बजे से शाम 6.30 बजे तक लगे रहें तथा आम जनता को राजद के सामाजिक न्याय की अवधारणा से परिचय करावं। इस अवसर पर सैकडो की संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे ।
PURNIA NEWS : राजद ने सामाजिक न्याय अवधारणा को लेकर परिचर्चा का किया आयोजन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


