PURNIA NEWS : 1 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा सरहुल बाहा महोत्सव

PURNIA NEWS : पूर्णिया हांसदा कोठी, तरबन्ना, मुंशीबाड़ी बनवासी कल्याण आश्रम परिसर में 1 अप्रैल को सरहुल बाहा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस राजकीय महोत्सव में नगर शोभा यात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें आदिवासी समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन कला संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल सुबह 8 बजे सरना पूजा से होगी, जिसके बाद सुबह 10 बजे विधायक  विजय खेमका महोत्सव स्वागत समिति के साथ भव्य शोभा यात्रा को रवाना करेंगे।

संध्या 5 बजे सरहुल बाहा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री  मोती लाल प्रसाद करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और अतिथियों के सम्मान के पश्चात नामचीन कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विधायक विजय खेमका ने इस अवसर पर कहा कि यह महोत्सव हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रकृति की पूजा हमें पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देती है। विधायक ने सरहुल बाहा पर्व पर सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं भी दीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon