PURNIA NEWS : सरहुल बाहा राजकीय महोत्सव का पूर्णिया में हुआ भव्य उद्घाटन

PURNIA NEWS : मुंशीबाड़ी बनवासी कल्याण आश्रम परिसर में आज सरहुल बाहा राजकीय महोत्सव का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय खेमका तथा विशिष्ट अतिथि बिरसा तिर्की, लक्की भाऊ जाधव, महरंग उरांव, परमेश्वर मुर्मू, जितेन्द्र उरांव, डॉ. हरिनंदन राय, हरिलाल उरांव, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता, वार्ड पार्षद मेरिस्टीला टोप्पो सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने आदिवासी समुदाय को सरहुल बाहा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधायक विजय खेमका के प्रयासों से आदिवासियों के इस महान प्रकृति पर्व को आज पूर्णिया में राजकीय महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने विधायक की मांग पर पूर्णिया में 15 से 50 करोड़ की लागत से अटल कला भवन बनाने का आश्वासन भी दिया। मंत्री जी ने अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् के अधिकारियों की मांग पर विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में विस्तृत ज्ञापन तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान एंकर इंद्रजीत पाठक के देखरेख में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले स्वागत समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने अपनी विधायक निधि से भगवान बिरसा मुंडा-तिलका माझी सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने सरहुल राजकीय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कला संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन, सरहुल पूजा समिति तथा बनवासी कल्याण आश्रम की सराहना की। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत आनंद लकड़ा, विकास सोरेन, मनोज कुमार सहित महोत्सव स्वागत समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon