Purnia News: संभावित बाढ को लेकर एसडीओ ने सभी नाविकों के साथ की बैठक

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड में संभावित बाढ को लेकर एसडीओ अनुपम ने प्रखंड के सभी नाविकों के साथ बैठक की तथा उनकी समस्या एवं उनकी तैयारी का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि से संभावित बाढ को लेकर क्षेत्र में विभिन्न राहत शिविरों, मानवबल यथा आपदा मित्र, गोताखोर एवं राहत सामग्री की जानकारी ली गई तथा अन्य निर्देश दिये गए। बैठक में उपस्थित नाविकों से एसडीओ ने उनकी परेशानियों को सुना।

नाविकों ने बताया कि उनके द्वारा सात सरकारी एवं 20 निजी नावें उपलब्ध हैं, जो बाढ के दिनों में यातायात को सुचारू रूप से चलाते हैं। उन्हें अभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। इधर सीओ शिवानी सुरभि ने बताया कि नाविकों की सुविधा का हमेशा ही ध्यान रखा गया है। एग्रीमेंट के अनुसार उन्हें समय से भुगतान भी कर दिया जाता है, इसलिए कभी उनसे शिकायत भी नहीं मिली।

साथ ही उन्होंने बाढ के दिनों में क्षेत्र में सभी राहत शिविरों, मानवबल यथा आपदा मित्रों की संख्या, स्थानीय गोताखोरों की संख्या सहित राहत सामग्रियों से भी एसडीओ अनुपम को अवगत कराया। एसडीओ अनुपम ने बाढ से संबंधित सभी तरह के निर्देश दिये, ताकि बाढ आने पर किसी भी बाढ प्रभावित व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। पहले से तैयार रहने पर समस्या का समाधान तुरंत किया जा सकता है। इस अवसर पर सीओ शिवानी सुरभि सहित दर्जनों नाविक उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon