PURNIA NEWS : जनता भगवान की सेवा करना ही उनकी मंजिल है- शंकर सिंह

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : जनता भगवान की सेवा करना ही उनकी मंजिल है । उक्त बातें विधायक शंकर सिंह जीएमसीएच, पूर्णिया में अपने क्षेत्र के रोगी को देखने के दौरान कही । यह बता दें कि गोडियरपटी श्रीमाता पंचायत के उपमुखिया सह वार्ड संघ जिला अध्यक्ष सुमन कुमार की पत्नी पूनम देवी गर्म दूध ले जाने के क्रम में फिसल गई थी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई थी । उसे तत्काल विधायक शंकर सिंह के सहयोग से जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था । उन्हीं को देखने विधायक शंकर सिंह जीएमसीएच पहुंचे थे ।

वहां उन्होंने रोगी पूनम देवी के स्वास्थ्य लाभ की भगवान से कामना करते हुए कहा कि वे, उनकी पत्नी प्रतिमा देवी या फिर उनके सहयोगी प्रतिदिन क्षेत्र से किसी भी प्रकार के रोगी के आने पर जीएमसीएच से लेकर निजी अस्पताल तक में उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोडते हैं । जनता भगवान की सेवा करना ही उनकी मंजिल है । उन्होंने कभी भी अपनी जीत के लिए सेवा भावना नहीं बनाया, बल्कि जब से वे रूपौली विधानसभा क्षेत्र में कदम रखा, तबसे जनता भगवान की सेवा में लगे हुए हैं । जनता भगवान की सेवा करना उनकी खून में है, संस्कार में है । बस जनता भगवान का आशीर्वाद मिलते रहे, यही उनकी कामना है । मौके पर पीडित पूनम देवी के पति सह उपमुखिया सुमन कुमार मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon