PURNIA NEWS: करेंट लगने से सात वर्षीय बालक की मौत

अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS मोहनपुर थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव में एक सात वर्षीय बालक की करेंट लगने से मौत हो गई है, जिससे पूरे गांव में चित्कार मचा हुआ है। इस संबंध में वार्ड सदस्य मंटू कुमार, चंदन कुमार ने बताया कि गांव का शुभंकर कुमार पिता लालो मंडल गांव में ही पोल के पास खडा था। संयोग से पोल के पास तार लटक रही थी, जिससे शुभंकर ने उसे खेल-खेल में छू लिया।

उसके छूते ही उसे करेंट लग गई। उसे छटपटाते देख लोग दौडे, परंतु जबतक उसे लोग बिजली के तार से छूडा पाते, उसकी मौत हो गई थी। इससे पूरे गांव में चित्कार मचा हुआ है। मां रूपा देवी, पिता लालो मंडल सहित सभी स्वजन चित्कार कर रहे थे। वार्ड सदस्यों ने सरकार से पीडित परिवार को आपदा के तहत चार लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon