PURNIA NEWS : विकास के क्षेत्र में मजबूत स्तंभ बनकर उभरे शंकर सिंह, तीन पुलों का टेंडर निकला, संसय खत्म

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : विकास के क्षेत्र में विधायक शंकर सिंह एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं तथा उन्होंने कर दिखाया कि जनता से किये गए वादों को कैसे निभाया जाता है । उनके द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र के तीन पुलों के लिए तत्काल प्रयास रंग लाया है तथा इसके लिए टेंडर निकल चूका है । इससे क्षेत्र के लोगों में खुशियां व्याप्त ही नहीं, बल्कि आजतक किसी भी विधायक ने वह कर दिखाया है, जो इतनी कम अवधि में अपने द्वारा किये गए वादे पर खरा उतरे हों । इसके लिए उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनाएं भी मिल रही हैं । यह बता दें कि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश में बननेवाले 59 पुलों का टेंडर निकाला है, उसमें से रूपौली विधानसभा के तीन पुल, रूपौली के डुमरी एवं बघवाबासा पुल तथा भवानीपुर प्रखंड का शेखपुरा पुल शामिल हैं । यह टेंडर 28 अप्रील को खुलेगा तथा 9 मई को बंद होगा । अखबारों में टेंडर की खबर प्रकाशित होते ही, यहां के लोगों में खुशियां व्याप्त हो गई है । हर ओर से विधायक शंकर सिंह को बधाईयां मिल रही है । डुमरी गांव के सह पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती आदि ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि विकास का यह कदम इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा ।

उनके किसान इन दोनों पुलों के अभाव में किस प्रकार अपनी फसल तैयार कर घर लाते थे, वे ही जानते हैं । इसके लिए वे किसानों की ओर से विधायक शंकर सिंह को बधाई देते हैं । ठीक इसी तरह शेखपुरा के मो लड्डु ने कहा कि जो आजतक किसी भी विधायक ने नहीं किया, वह शंकर सिंह ने कर दिखाया है । वास्वत में वे एक सच्चे प्रतिनिधि हैं, उनपर सभी को नाज होना चाहिए । मौके पर विधायक शंकर सिंह ने विकास पुरूष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी मंत्रियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता भगवान के चरणों में यह विकास समर्पित है । उन्होंने जो वादा किया है, वह पूरा हो रहा है । इसके बाद बलिया धोबघटा घाट, घोसयघाट आदि का भी टेंडर निकलनेवाला है । जनता भगवान का आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे, तो वे इस क्षेत्र को प्रदेश का नंबर वन विधानसभा बनाने से नहीं चूकेंगे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon