पूर्णिया: Purnia News एयर इंडिया की भयावह विमान दुर्घटना ने पूर्णिया समेत पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 274 लोगों की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। इसी क्रम में पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में मौन जुलूस और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने किया। यह शोक मार्च अंबेडकर सेवा सदन से आरंभ होकर पूरे शहर का परिभ्रमण करता हुआ आर.एन. शाह चौक पर समाप्त हुआ।
शांतिपूर्वक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया, जिन्होंने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बिजेन्द्र यादव ने कहा कि AI12 विमान हादसा बेहद हृदयविदारक है, जिसमें अहमदाबाद के पास दुर्घटना में 274 में से 273 लोगों की मौत हो गई, सिर्फ एक व्यक्ति की जान बच सकी। पूरा शहर इस हादसे से शोक में डूबा है।
मौन जुलूस में कांग्रेस नेता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, अली अहमद खान, नीरज कुमार निराला, कुमार आदित्य, अफरोज खान, सुबोध यादव, लालमोहन चौधरी, कारण यादव, अजमेर करीम, हसीबुर रहमान, शहदाब आलम, राम बहादुर यादव, शंभू प्रसाद दास, शिव जी राम, प्रदीप पासवान, राजेंद्र राम, बिट्टू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



