PURNIA NEWS: यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया जिले में 3 मई 2025 को यातायात थाना पुलिस की सक्रियता से मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ। यातायात थाना के समक्ष वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा।

तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मो. साहिल नवाज (उम्र 23 वर्ष), निवासी हाथीबंदा, बायसी, पूर्णिया के रूप में हुई। जब उससे वाहन के कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक और आरोपी हेलाल अशरफ (उम्र 26 वर्ष), निवासी मोबैया, बायसी को भी गिरफ्तार किया। इस मामले में के. हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। छापेमारी दल में सअनि मोती पासवान, गृह रक्षक शशि प्रसाद यादव और दिनेश प्रसाद पाल शामिल थे। पुलिस की तत्परता से एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सुलझाया गया और दो अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon