PURNIA NEWS: पर्यावरण संरक्षण को ले छात्र-छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित समग्र षिक्षा अभियान के तहत हाई स्कूलों में चलने वाले इको क्लब फाॅर लाइफ मिशन के माध्यम से यहां के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच संचालित करवाया जा रहा है। इसी के तहत सिंहपुर दियारा प्लस टू विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां लगातार चलायी जा रही हैं, जिससे छात्र-छात्राएं अपने आसपास के पर्यावरण, जैव विविधता, पोषण, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता अभियान, जल प्रदूषण, वायु प्र्रदूषण, मृदा प्रदूषण आदि को लेकर स्वयं सहित अपने पास-पडोस के लोगों को भी प्रेरित करते दिख रहे हैं।

इसके बारे में प्रभारी प्रधानाध्यापक गौरव कुमार कहते हैं कि जिला शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वे अपने विद्यालय में इस तरह की गतिविधियों का क्रियान्वयन विभाग क निर्देशानुसार एवं पढाई की घंटी के बाद हमेशा करते रहते हैं, इससे बच्चे तो स्वयं प्रेरित हो ही रहे हैं, साथही वे अपने पास-पडोस को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब तो बच्चे भी अपने-अपने घरों से गमला में फलदार पौधे, शो प्लांट लाकर इस गतिविधि को और तेज करते रहते हैं।

PURNIA NEWS

 

उन्हें प्रायोगित तौर पर भी समझाया जाता है ताकि वे सारी बातों को समझ सकें। इसमें नोडल शिक्षक वीरेंद्र कुमार, कुमारी प्रीति, रीचा रानी, नेहा कुमारी, राजा मृणाल शेखर, सहायक शिक्षक कुंदन कुमार, धीरज कुमार, शैलजा भारती अपनी सहभागिता वखुबी सुनिश्चित करती हैं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon