PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में संचालित विकास योजनाओं की निगरानी को लेकर अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून 2025 को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी डगरूआ द्वारा डगरूआ प्रखंड अंतर्गत तेघरा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभियंता एवं संवेदक को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।



