PURNIA NEWS : टीकापट्टी अस्पताल के बगल में लगा हाईमास्ट लाइट लटक रही है मौत बनकर

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी अस्पताल के बगल में लगा हाईमास्ट लाइट लोगों के सामने मौत बनकर नाच रही है, जिससे लोग काफी परेशानी में हैं । पिछले लगभग दो माह से इसओर से सभी लोग उदासीन बने हुए हैं । यह बता दें कि टीकापटी एपीएचसी के पास पूर्व सांसद संतोश कुमार कुशवाहा के द्वारा यहां के आसपास की जगह को रोशन करने के लिए हाईमास्ट लाइट लगाया गया था । इस हाईमास्ट लाइट के इस्टॉलमेंट में इतनी लापरवाही बरती गई है कि यह एक हवा का झोंका भी बर्दास्त नहीं कर पाया, जबकि इसे लगाने में कई तरह की सतर्कता बरती जाती है । यह हल्की आंधी में ही अपने आधार को छोड दिया है तथा एक एंगल पर टिका हुआ है । इससे दो तरह के खतरे होने की संभावना देखने को मिल रही हैं ।

अगर यह इसी तरह झूलता रहा, तो इससे बिजली शॉट-सर्किट होने की संभावना बढ गई है तथा दूसरी कि अगर यह किसी के उपर गिर जाती है तो निश्चित ही यह जानलेवा साबित हो सकती है । मौके पर गांव के गुलशन कुमार कहते हैं कि सांसद-विधायक-जनप्रतिनिधि अपने स्वार्थ के लिए ही कोई विकास के कार्य करते हैं, अन्यथा इस लाइट को लटके हुए दो माह बीत गए, परंतु आजतक सभी लोग उदासीन बने हुए हैं, शायद वे किसी के मौत का इंतजार कर रहे हैं । इस संबंध में जब मुखिया शांति देवी से पूछा गया, तब उन्होंने बताया कि इसकी देखभाल कौन करता है, वह नहीं जानती हैं । वह बस इसे जलाने में जो बिजली बिल लगता है, वह पंचायत के पैसे से बिल भरती रहती हैं । उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वह इस हाईमास्ट लाइट को जल्द ठीक कर दें, ताकि उसके गिरने का संदेह खत्म हो जाए ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon