Purnia News: धमदाहा में विकास की रफ्तार तेज, मंत्री लेशी सिंह ने 8.40 करोड़ की लागत से 5 सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

पूर्णिया: Purnia News बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ₹8 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाली 5 सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “जनता से किया हर वादा निभाना मेरी प्राथमिकता है। मैं उनके सपनों को ज़मीन पर उतारने को कटिबद्ध हूँ।” 

मंत्री ने SH-65 से धमदाहा घाट, धमदाहा पूर्णिया SH से PWD रोड, सरसी मोड़ से घरारी, दमेली से शीशाबाड़ी और अमारी काझा RCD पथ से गरैल तक की बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण का कार्यारंभ करते हुए कहा कि ये सड़कें क्षेत्र के किसानों, छात्रों और आम जनता के जीवन में बदलाव लाएंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए लेशी सिंह ने कहा, “मैं जाति और धर्म से ऊपर उठकर हर व्यक्ति की सेवा में विश्वास करती हूँ।

आम जनता की खुशहाली ही मेरी असली जीत है।” उन्होंने यह भी कहा कि धमदाहा एवं के नगर के लोगों की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करती रही हूँ और आगे भी करती रहूँगी। इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें महानगर अध्यक्ष अभिनाश कुमार, मनोज पासवान, श्यामकांत झा, रंभा देवी, टुनटुन पासवान और अन्य गणमान्य शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon