PURNIA NEWS : जान मारने की नियत से कनपटी पर कटा सटानेवाला चढा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह:थाना क्षेत्र के गोढिहारी बहियार में एक मजदूर को जान से मारने की नियत से कनपटी में कटा सटाये जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । इसको लेकर पंकज जायसवाल के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए, पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जूट गई है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव का पंकज जायसवाल पिता रामजी जायसवाल सीमा क्षेत्र रूपौली थाना अंतर्गत अपने खेत में काम कर रहा था, तभी गांव का ही रामाशंकर गुप्ता, पिता स्व रामदेव गुप्ता अचानक उसके पास पहुंचा तथा जान से मारने की नीयत से उसकी कनपटी पर कटा तान दिया । उसी समय साथ में काम कर रहे मजदूरों ने षोर मचाया तथा रामाशंकर गुप्ता को कटा सहित पकड लिया । उनके द्वारा रूपौली पुलिस को खबर की गई, पुलिस उसे गिरफतार कर ले गई ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon