PURNIA NEWS: चोर निकला मोहल्ले का परिचित, पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत किया गिरफ्तार

पूर्णिया: PURNIA NEWS 19 मार्च 2025 को अमौर थाना के रात्रि गश्ती दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मो० सायक, उम्र-45 वर्ष, पिता-शमसूल हक उर्फ सोमाई, निवासी बजड्डीह, वार्ड नं. 03, थाना-अमौर, जिला-पूर्णियाँ, अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिल रखे हुए हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए रात्रि गश्ती दल ने सशस्त्र बल के साथ त्वरित छापामारी की योजना बनाई। जैसे ही पुलिस वाहन ने आरोपी के घर के पास पहुँचकर छापामारी की, आरोपी को देख कर वह घर से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मो० सायक बताया और बताया कि वह अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिल छिपा कर रखे हुए था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की विधिवत तलाशी ली, जिसमें एक काला और सफेद रंग की हिरो कंपनी की सुपर स्पेलेंडर मोटरसाइकिल (रजि. नं. BR11AN7526) बरामद हुई। पुलिस ने उसे जप्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और चोरी की इस मोटरसाइकिल के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में अमौर थाना के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने अपने तेज और प्रभावी प्रयासों से अपराधियों को पकड़कर जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon