PURNIA NEWS: रूपम की कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं: अपना अमित

पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: PURNIA NEWS पूर्णिया जिले के बनमनखी धरहरा अंतर्गत वार्ड नंबर 8 निवासी किशोर पोद्दार उर्फ गणेश पोद्दार व माता रानी देवी की पुत्री रूपम कुमारी ने मेट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 96.60% कुल अंक 483 लाकर पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल किया है। रूपम के पिता एक किसान है तथा मां रानी देवी ग्रहणी है। सामाजिक कार्यकर्ता अपना अमित ने बताया कि, रूपम कुमारी ने यह साबित कर दिया कि, सफलता, संसाधन और क्षेत्र किसी का मोहताज नहीं है। इसके लिए मेहनत लगन और प्रतिभा की आवश्यकता होती है। अपना अमित पोद्दार ने कहा कि, अगर कोई मनोयोग से किसी उपलब्धि के लिए प्रयास करते रहे तो उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

सफलता का एकमात्र मूल मंत्र है, प्रयास+ प्रगति= सफलता। परीक्षा की तैयारी के दौरान रूपम हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रही है। रूपम सोलह से सत्रह घंटे पढ़ाई करती थी। रूपम ने ऐतिहासिक सफलता हासिल कर बनमनखी सहित अपने समाज, परिजनों सहित राज्य को गोर्वान्वित किया है। रूपन भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है अपने भविष्य की योजना के प्रति रूपम पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है। अपना अमित ने यह भी कहा कि, बहन रूपम की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। रूपम की सफलता का एक कारण और भी है कि, घर का माहौल पढ़ाई का अनुकूल है गुरुजनों का भी पूरा सहयोग मिला पिता किशोर पोद्दार ने कहा की बेटी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति तेज और लगनशील थी।

श्री अपना अमित ने यह भी कहा कि, छात्रों को पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करने पर परीक्षा में मिलते हैं बेहतर अंक सफलता के लिए अच्छी और सही पाठ्य सामग्री का चयन आवश्यक है परीक्षा के निकट होने पर सहायक पुस्तकों का सहारा परीक्षार्थी अवश्य लें।स्थानीय जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों ने बेटी रूपम का हौसला बढ़ाकर मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर किया और सभी ने कहा कि, रूपम ने पूरे बिहार में पूर्णिया जिला का परचम लहराकर जिला वासियों का नाम रोशन किया है। बच्चों के माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों का ईमानदारी से किया गया मेहनत का परिणाम हमारे सामने है। सुमरित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तरुण सिंह एवं समस्त शिक्षक बच्चों की सफलता के लिए बधाई के पात्र है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon