PURNIA NEWS/आनंद यादुका : रविवार की संध्या साढ़े सात बजे पूर्णिया टीकापट्टी एसएच 65 पर दुर्गापुर चौक के पास कार और टोटो के सीधी टक्कर में टोटो सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भवानीपुर की तरफ से आ रहे काले रंग की टाटा नेक्सन कार नंबर बीआर 11बीएम 5641 ने रुपौली की तरफ से आ रहे टोटो में सीधी टक्कर मार दिया । टोटो में टक्कर मारने के बाद कार सवार सभी लोग कार को घटनास्थल पर छोड़कर वहां से भाग निकले । स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया गया । जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०एसके चौधरी एवं एएनएम अनुराधा कुमारी के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया । घायलों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के भवन गौस्वामी का पुतरु अशोक गोस्वामी, सुपौली पंचायत अंतर्गत बभनचक्का निवासी अहमद का पुत्र बाबुल कुमार शामिल हैं , जबकि गभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई । घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चौधरी ने सभी घायलों की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए सबो को प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया । वहीं घटना की जानकारी पाते ही भवानीपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक मनोज कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटनाकारित दोनों वाहनों को जप्त कर थाना लाने का काम किया है ।
PURNIA NEWS : टोटो और कार के सीधी टक्कर में तीन की स्थिति गंभीर

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


