PURNIA NEWS : एनएच-31 पर वाहन जांच के दौरान टॉप-10 वांछित अपराधी मो. सत्तार गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

PURNIA NEWS : दिनांक 16 जून 2025 को बियाडा ओपी पुलिस ने मरंगा टोल प्लाजा के पास एनएच-31 पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। हरदा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान मो. सत्तार (उम्र 40 वर्ष) एवं मो. बबलू (उम्र 30 वर्ष), दोनों निवासी जाबै, कुशहार, थाना भवानीपुर, पूर्णिया के रूप में हुई।

मोटरसाइकिल के वैध कागजात नहीं दिखाने पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने उसे चोरी की गाड़ी होना स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि मो. सत्तार पूर्णिया जिले का टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल है, जिसके विरुद्ध फलका और मरंगा थाना में डकैती, अवैध शस्त्र और अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी बियाडा ओपी पु.अ.नि. शिशुपाल कुमार के नेतृत्व में परि.पु.अ.नि. अरुण कुमार, सिपाही पंकज कुमार, संतोष कुमार शर्मा एवं एसटीएफ की भूमिका सराहनीय रही।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon