PURNIA NEWS : पूर्णिया में ‘मातृत्व एनीमिया प्रबंधन’ पर प्रशिक्षण आयोजित, AIIMS पटना और UNICEF का सहयोग

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा शुक्रवार को होटल सेंटर पॉइंट में AIIMS, Patna एवं UNICEF के सहयोग से “Iron Sucrose के द्वारा मातृत्व एनीमिया के प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से एक चिकित्सा पदाधिकारी और तीन स्टाफ नर्स/ANM ने भाग लिया। प्रशिक्षण में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया से उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभाव, प्रसव के दौरान संभावित जटिलताएं, और एनीमिया की गंभीरता (अल्प, मध्यम और गंभीर) के आधार पर आयरन फोलिक एसिड की गोली तथा Iron Sucrose के माध्यम से प्रभावी प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।

अति गंभीर एनीमिया (<5 gm/dl) से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को GMCH पूर्णिया रेफर कर रक्ताधान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया भी बताई गई। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. पी. के. कनौजिया, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. पी. मंडल, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, यूनिसेफ, बिहार और AIIMS, पटना की टीम के साथ-साथ जिला पोषण कंसल्टेंट, एनीमिया मुक्त भारत कंसल्टेंट, डॉक्टर फॉर यू के जिला सलाहकार और पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व एनीमिया की रोकथाम और उपचार में स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता वृद्धि करना था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon